एसडीएम ने किंक्रेग पुश्ता ढहने से उत्पन्न खतरे का किया निरीक्षण।

मसूरी : एसडीएम नंदन कुमार ने किंक्रेग स्थित पुश्ता ढहने से आस पास रह रहे परिवारों व रैन बसेरे को हो रहे खतरे को देखते हुए मौके पर जाकर निरीक्षण किया व तत्काल प्रभाव से पुश्ता लगाने के निर्देश दिए वहीं मौसम को देखतेे हुए वहां रह रहे परिवारों को रिलीफ सेंटर में भेजा जाय ताकि परिवार सुरक्षित रह सकें।
एसडीएम नंदन कुमार ने किंक्रेग स्थित रैन बसेरे का पुश्ता ढहने का निरीक्षण किया क्योंकि वहां पर कई परिवार रह रहे हैं जिन्हें खतरा है वहीं रैन बसेरा के नीचे से पुश्ता ढहने के कारण खतरा पैदा हो गया है। एसडीएम ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को तत्काल यहां पर पुश्ता लगाने के निर्देश दिए है व मौसम में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए वहां रह रहे परिवारों को विस्थापित करने के भी निर्देश दिए है। जहां तक मुआवजे की बात है उसमें ऐसा कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन फिर भी देखा जायेगा व जो संभव होगा किया जायेगा। वहीं स्थानीय निवासियों ने एसडीएम को समस्या के बारे में विस्तार से बताया व कहा कि उन्हें रात भर नींद नहीं आयी व परिवार के साथ खतरे को देखते हुए जगे रहे।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल भी मौके पर मौजूद रहे व एसडीएम से यहां रह रहे परिवारों को जब तक मरम्मत पूरी नहीं होती विस्थापित करने को कहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

2 days ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

2 days ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

3 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

3 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

3 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

3 days ago