मसूरी : मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम के चालक व परिचालक के नशे में होने पर बस को एक मालवाहक वाहन को टक्कर मार दी जिससे बड़ी दुर्घटना टल गयी। वरना सवारियों से भरी बस बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। जिस पर मौजूद लोगों ने चालक व परिचालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मैसानिक लॉज से देहराूदन जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूके 07पीए 2853 जैसे ही बस से चली तो दोनों नशे में थे व बस स्टैण्ड पर ही जैसे ही बस चली तो सामने से आ रही एक सामान वाहक वाहन से टकरा गयी। अगर इससे बस न टकराती तो न जाने कितनी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। चालक व परिचालक के नशे में होने का पता चलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गये व चालक परिचालक को पीटने लगे जिसे होम गार्ड ने बचा लिया व दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि चालक शरीफ अहमद व परिचालक सुमित शर्मा ने सूखा नशा किया हुआ था व दोनों इस हालत में नहीं थे कि खडे भी हो सके। इस घटना से लोगों में आक्रोश में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्योंकि मसूरी देहरादून मार्ग इसी वर्ष कई घटनाएं हो चुकी है उसके बाद भी परिवहन विभाग ऐसे कर्मचारियों पर नकेल कसने में नाकाम रहा है।
मौके पर मौजूद मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मसूरी देहराूदन मार्ग पर पूर्व में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है व लोगों को जान गंवानी पडी है। विभाग का इन पर कोई अंकुश नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह से रोडवेज का हाल रहा तो व्यापार संघ रोडवेज के खिलाफ आंदोलन करेगा। मौके पर मौजूद पीआरडी जवान विजय कुमार ने बताया कि दोनों ने पहले अपने कार्यालय में सूखा नशा किया व जैसे हीे सवारियों से भरी बस चलाने लगा तो कंट्रोल खो दिया व उन्होंने खुद भाग कर अपनी जान बचायी व इसके बाद एक सप्लाई वाहन से टकराई। ऐसे चालक व परिचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। क्यों कि अगर ये बस ले जाते तो न जाने कितने अनाथ होते।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…