देहरादून : प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में कॉंग्रेस के 2022 विधानसभा चुनाव प्रत्याशी रहे रणजीत दास को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री धामी ने पहले उन्हें सीएम आवास मे भाजपा मे शामिल कराया और फिर भाजपा प्रदेश कार्यालय मे उनका स्वागत हुआ। इस दौरान रणजीत दास ने साफ कहा कि पार्टी दूसरी पार्टी से प्रत्याशी तोड़ कर ला रही है ऐसे मे कांग्रेस मे रहना मेरे लिए ठीक नहीं था।
| मोदी और धामी के कार्यो से प्रभावित और स्वाभिमान की रक्षा के लिए थामा बीजेपी का दामन: रंजीत भाजपा की रीति नीति और विकासपरक सोच को देखते हुए बागेश्वर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रंजीत दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी मे भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान रंजीत दास ने कहा कि कांग्रेस ने उनके आत्म सम्मान पर चोट पहुंचायी है। रंजीत दास ने कहा कि हमारी कई पीढ़ियां कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। मेरे पिताजी के बतौर विधायक और मंत्री रहते मुझे भी बागेश्वर की जनता की सेवा का अवसर मिला है । लेकिन आज आत्म सम्मान को बचाने के लिए कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में आत्म सम्मान बचाना मेरे लिए मुश्किल हो गया था क्योंकि जो व्यक्ति कांग्रेस के टिकट को पैरों में होने का दावा करता था आज इसे ही पार्टी टिकट देने जा रही है । एक स्वाभिमानी कार्यकर्ता होने के नाते मेरे लिए उसके पक्ष में जनता से वोट मांगना संभव नहीं था । उन्होंने कहा कि मै लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कामों से प्रभावित होकर भाजपा में आया हूं । लिहाजा पार्टी के निर्देशों पर में बागेश्वर में रिकॉर्ड मतों से जीत की दिशा में पुरजोर तरीके प्रयास करूंगा। दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन के साथ प्रत्याशीविहीन भी हो गई है और लगता है इस बार प्रत्याशी चयन में अपने I.N.D.I.A. गठबंधन के साथियों को भी धोखा देने वाली है। प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने से पूर्व रणजीत दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे। पार्टी मुख्यालय में भट्ट ने शाह को पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान राजपुर विधायक खजान दास, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल मधु भट्ट, सत्यवीर चौहान समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। |
बदरीनाथ धाम के स्वरूप को ज्यादा भव्य और अलौकिक बनाने का काम जारी है. यहां…
केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग में यात्रियों का भयंकर जाम लगा. बाइक, कार समेत पैदल…
ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को खारिज करते हुए अमेरिकी कार्रवाई को दुनिया के लिए…
साउथ ईस्ट के डीसीपी ने बताया कि एक-एक कर सभी को आरोपियों को दबोच लिया…
उधम सिंह नगर में धर्मांतरण के कथित तीन मामले सामने आने के बाद एसएसपी अजय…
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की परेशानियां बढ़ सकती है. गायक के खिलाफ पुलिस ने रिमाइंडर…