अनिल भंडारी
श्रीनगर : इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में आपसी मारपीट के दौरान हुई छात्र की मौत के बाद जांच का सिलसिला जारी जारी है जिसमे पहली गाज कॉलेज के व्यायाम शिक्षक बीर बिक्रम सिंह रावत पर गिरी है। एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि व्यायाम शिक्षक को निलंबित कर उन्हें मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक के कार्यालय में अटैच कर दिया है और मेरे द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है कि जिस किसी भी व्यक्ति के पास छात्र की मौत से संबंधित कोई जानकारी हो वह मेरे कार्यालय में आकर लिखित या मौखिक रूप से अपने बयान दर्ज करवा सकता है। अभी पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है जिसमे समय लगेगा जिसके उपरांत ही सत्यता का पता लग पाएगा।
बताया जा रहा है की इस घटना में त्रिस्तरीय जांच होनी है जिसमे व्यायाम शिक्षक की जांच का जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह के द्वारा की जा रही है। वहीं प्रधानाचार्य की जांच मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट को सौंपी गई है। तीसरी जांच पुलिस व प्रशासन कर रही है।
खबर लिखे जाने तक शिक्षा विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारियों की जांच कमेटी की बैठक विद्यालय भवन में चल रही थी। जिस कारण प्रधानाचार्य से संपर्क नही हो पाया। वहीं थाना कोतवाल प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि आज एक पुलिस टीम ने विद्यालय भवन जाकर मौका मुआयना किया गया तथा संबंधित विषय में साक्ष्य जुटाने में लगी है।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…