टिहरी/ऋषिकेश : नरेन्द्रनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक को अब Government Intergrated Institute of Engineering & Technology, Narendranagar के नाम से जाना जायेगा।
इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2023-24 से संस्थान में B.Tech (Computer Science & Engineering) एवं आर्टिफिशियल इण्टेलीजेन्स (AI) के कोर्स संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। अब इस शैक्षणिक सत्र से संस्थान में (Computer Science & Engineering) में 60 सीट एवं आर्टिफिशियल इण्टेलीजेन्स (AI) में 30 सीट पर प्रवेश एवं पठन-पाठन का संचालन हो सके।
शासन के तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तुत समेकित प्रस्ताव पर मंत्री सुबोध उनियाल (तकनीकी शिक्षा) द्वारा अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है।
संस्थान में यह स्नातक स्तर के पाठयक्रम होंगे। इसके लिए यहाँ पर AICTE के मानकानुसार स्टाफ, फैकल्टी की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। संस्थान में स्नातक स्तर के यह दो पाठ्यक्रम शुरू होने से समीपवर्ती क्षेत्रों के अभ्यर्थी लाभान्वित हो सकेंगे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…