हरिद्वार : रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के एक निजी होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल मंडल के जिला पंचायत सदस्यो के अभ्यास वर्ग को संबोधित किया।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य पंचायती व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 09 वर्षों में अभूतपूर्व कार्य हुए है। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में चल रही योजनाओं के माध्यम से सरकार ने गांवो की स्थिति को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि हमने जनधन योजना चलाई है देशभर में गांवों में 40 करोड़ खाते खुलवाए हैं और सभी योजनाओं को लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के सशक्त उत्तराखंड की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
मंत्री जोशी कहा कि राज्य सरकार एक संकल्प एक विजन के साथ कार्य कर रही है। मंत्री ने कृषि, उद्यान और ग्राम्य विकास की कई योजनाओं के बारे में विस्तार से अभ्यास वर्क में चर्चा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।
इस अवसर पर पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, सासंद माला राज्य लक्ष्मी शाह, संयोजक सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल आदि उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…