रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी/नौगांव : देश में आजादी का अमृत महोत्सव की धूम धाम से मनाया जा रहा है और उसी क्रम में जनपद उत्तरकाशी के विकासखडं नौगांव का कोटी बनाल इस कडी़ में सबसे आगे है।
सोमवार को ग्राम पंचायत कोटी में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी और विकासखंड की टीम मौजूद रही,इसी क्रम में सबसे पहले आजादी के अमर शहीदों को श्रद्वांजलि दी गयी उसके बाद शहीद स्मारक का लोकार्पण किया उसके बाद अतिथि सत्कार बंदे मातरम के गान से हुआ ।
ग्राम पंचायत कोटी बनाल के ग्राम पंचायत प्रधान बलवंत सिंह ने बताया कि वह एक पूर्व सैनिक हैं और शहीदों का सम्मान करना उनके आदर्शों का हिस्सा है।
ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय धाम सिहं रावत के नाम एक शहीद स्मारक बनाया गया और इस दौरान शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया और इसके अलावा आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का रोपण भी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…