रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन लगातार जनांदोलन में बदल रहा है देश के विभिन्न राज्यों में अनेकों महारैली करने के बाद NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने 01 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पेंशन महारैली का आह्वान कर दिया है,NMOPS के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 01 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें लाखों कर्मचारी देश के प्रत्येक राज्य से शिरकत करेंगे उन्होंने दावा किया कि NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के प्रति कार्मिकों के लगातार बढ़ते विश्वास और लोकप्रियता के कारण यह महारैली आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी महारैली होगी,अवस्थी ने बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन के बाद आजाद भारत का यह सबसे बड़ा आंदोलन है,उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भी जीत मणि पैन्यूली के नेतृत्व में आंदोलन लगातार बढ़ रहा है और उत्तराखंड से लाखों कर्मचारी दिल्ली महारैली में सम्मिलित होंगे,अवस्थी ने बताया कि विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में अभी तक 5 राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है और जल्दी ही पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाल होगी इसके लिए 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में वोट फॉर OPS कैंपेन चलाया जा रहा है पेंशन कार्मिकों का संवैधानिक अधिकार है और इसे वह लेकर रहेंगे।
राम मंदिर में एसआईटी की जांच चौथे दिन भी जारी, बयानों की वीडियोग्रॉफी कराई गई,…
उत्तराखंड के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने इटली के लिए 1000 किलो लीची…
उत्तराखंड में कुल 34,421 किलोमीटर लंबाई की सड़कें हैं, प्रदेश भर में 120 क्रॉनिक लैंडस्लाइड…
मैक्रों ने पीएम मोदी को भारतीय भाषा में संबोधित करने की कोशिश करके सबका ध्यान…
श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय के पास एंबुलेंस बिना चालक के दौड़ पड़ी. जिससे लोगों में…
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 27 चिकित्सकों ने चयनित होने के बाद भी जॉइनिंग नहीं ली…