रिपोर्ट – देवेन्द्र बेलवाल
टिहरी/धनोल्टी : ग्राम पंचायत धनोल्टी में लगातार हो रही भारी बारिश से ग्रामीणों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर ग्राम प्रधान नीरज बेलवाल ने धनोल्टी तहसीलदार को ज्ञापन देकर नुकसान का राजस्व उपनिरीक्षक से मौका मुआइना करवा कर ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
धनोल्टी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जहां खड़ी फसलों को नुकसान हो गया है वहीं गांवों के अधिकांश भवनों में पानी आ रहा है, खेत बह गये हैं, संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गये है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
ग्राम प्रधान नीरज बेलवाल ने कहा कि बारिश के कारण ग्रामीणों के भवनों में पानी आ गया है खेत बह गये हैं व नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है इस पर प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में हुए नुकसान का मौका मुआइना करवाकर ग्रामीणों को मुआवजा दिया जाय।
ग्राम प्रधान कोट लाखी राम चमोली ने कहा कि क्षेत्र मे हो रही भारी बारिश से ग्रामीणों को बडा नुकसान हो रहा है संपर्क मार्ग बंद होने से उनकी नकदी फसले बर्बाद हो गयी है प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र का राजस्व विभाग से जांच करा मुआवजा दिया जाय।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
विकासनगर में पुल न होने के कारण ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर अमलावा नदी…
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दारुल उलूम देवबंद के परिसर के नीचे प्राचीन शिवलिंग…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में हर की पैड़ी से ऋषिकेश के वीरभद्र शिव…