रुद्रप्रयाग : SDRF ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि विगत दिनाँक 14 अगस्त को मदमहेश्वर घाटी में अतिवृष्टि के कारण ग्राम गौंडार में पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल एवं मार्ग का कुछ हिस्सा बहने के वहाँ पर गये यात्री फंसे होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई थी।
उक्त सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार HC लक्ष्मण सिंह रावत के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि वनतोली के पास पूल क्षतिग्रस्त होने से लगभग 200 मीटर मार्ग ध्वस्त हो गया था जिसके दूसरी ओर कुछ लोग फंसे हुए थे। नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ा होने के कारण नदी पार करना संभव नही था। कमान्डेंट सर के निर्देशानुसार टीम घटनास्थल पर ही बनी हुई थी।
आज दिनाँक 15 अगस्त 2023 को SDRF टीम द्वारा पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए रोप रिवर क्रासिंग मैथेड का प्रयोग करते हुए वहाँ फंसे 52 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…