देहरादून : काबीना मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हे पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य (पत्र) और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अधिवेशन (जो दिसम्बर 1980 को मुम्बई में हुआ था) में अपने भाषण के अंतिम पंक्तियों में अटल जी ने कहा था कि “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा । ” इसी नारे को लेकर भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज देश में 31 राज्यों में से 16 में भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोग दलों की सरकारें हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, सुरेंद्र सिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल,वरिष्ठ भाजपा नेता आर.परिहार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…