पौड़ी गढ़वाल : एसडीआरएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम जोगियाना, मोहनचट्टी में अतिवृष्टि से भूस्खलन होने पर नाईट लाइफ पैराडाइज कैम्प में कुछ लोगों के दबे होने की घटना में श्वेता चौबे, SSP पौड़ी के दिशानिर्देशन में स्थानीय पुलिस व SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
कल तक SDRF द्वारा घटनास्थल पर गहन सर्चिंग करते हुए मलबे में दबे हुए 03 शवों को बरामद कर लिया गया था तथा अन्य की खोजबीन हेतु सर्चिंग ऑपरेशन निरंतर जारी था।
आज दिनाँक 16 अगस्त को इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा पुनः प्रातः से ही युद्ध स्तर पर एडवांस सर्चिंग उपकरणों के साथ घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए 02 शव बरामद कर लिये गए है।
मोहनचट्टी में वर्तमान समय तक सर्चिंग के दौरान कुल 05 शव बरामद कर लिए गए है जिनका विवरण निम्न प्रकार है:-
1. कमल वर्मा s/o स्वर्गीय अशोक कुमार वर्मा उम्र 36 वर्ष r/o थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा।
2. निशा वर्मा w/o कमल वर्मा उम्र 32 वर्ष, निवासी- उपरोक्त।
3. विशाल उर्फ मोंटी उम्र 24 वर्ष r/o उपरोक्त
आज बरामद किए गए शव :-
4. निशांत वर्मा s/o रवि वर्मा उम्र 18 वर्ष r/o सेक्टर चार हाउस नंबर 1756 ps थानेसर जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा
5. निर्मित वर्मा s/o कमल वर्मा 9 वर्ष r/o उपरोक्त
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…