रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी/नौगांव : विकासखडं नौगांव के मुंगरसंन्ति क्षेत्र अंतर्गत धयेश्वर नाग महाराज के देवता के भंडारे में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पडी़ और श्रद्वालुओं ने अपने आरध्य देवता से मन्नत मांगी।
धयेश्वर नाग महाराज अपने कफनौल थान से मुल थान थोंलिका पंहुचते हुये दारसौं पंहुचे जहां गांव की लगभग 2सौ ध्याणीयों ने आपने मैती देवता धयेश्वर नाग और दुलाराजा को सोने और चांदी का छत्र भेंट किया।
धयेश्वर नाग देवता के कफनौल,थोलिंका,दारसौं तीन थान हैं और दारसौं के थपलियाल, नौटियाल और उनियाल महाराज के पुजारी हैं, धयेश्वर नाग महाराज ने गंगोत्री, केदार नाथ बद्री नाथ धाम की यात्रा करने के बाद आज वृहस्पति वार को अपने गृभाग्रह में एक वर्ष के लिये विराजमान होने पर थान समिति दारसौं में रामस्वरूप थपलियाल ने ध्याणीयों पर आधारित हारूल और महाराज के वजीर सुरत सिहं पंवार ने धयेश्वर नाग महाराज पर आधारित हारूल का फिल्मांकन हुआ, उसके बाद ठीक 4बजे धयेश्वर नाग महाराज अपने गृभाग्रह में एक वर्ष के लिये विराजमान हुये, धयेश्वर नाग देवता के गृभाग्रृह प्रवेश पर दारसौं थान विशाल भंडारा दिया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और धयेश्वर नाग देवता से क्षेत्र में सुख शान्ति और समृद्धि की मन्नत मांगी।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…