देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन समारोह 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
मंत्री ने बताया कि इस वर्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम 27 अगस्त को देहरादून के सर्वे स्टेडियम और मसूरी के टाउन हॉल में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित माताश्री मंगला और वरिष्ठ केन्द्रीय नेतृत्व का सहयोग मिलेगा। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारियों पर फोकस करते हुए काम करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राकेश रावत, दीपक पुंडीर, ओपी उनियाल, पूनम नौटियाल सहित सभी पार्षद, ग्राम प्रधान, बीडीसी एव शक्ति केन्द्र संयोजक उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…