मसूरी : देर रात मसूरी से सवारी छोड़कर देहरादून की ओर जा रही टैक्सी कार गलोगी धार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार चालक को गंभीर चोटे आई हैं जिसकी सूचना वहां रह रहे मजदूरों ने 6 सुबह बजे स्थानीय ग्रामीण गौरव रावत को दी और बताया कि यहां पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसके बाद गौरव रावत स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व वाहन के भीतर चालक फंसा हुआ था जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी गई मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल बोलेरो चालक को दून अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
इस मौके पर ग्रामीण गौरव रावत ने बताया कि मजदूरों द्वारा फोन पर सूचित किया गया कि एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके बाद वह स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को निकाला जिसके बाद पुलिस और 108 को सूचित किया गया मौके पर पहुंची 108 की मदद से चालक को देहरादून उपचार के लिए भेजा गया है उन्होंने बताया कि वाहन चालक को काफी चोटें आई है और पूरी रात भर वाहन के अंदर ही फंसा रहा।
देहरादून: उत्तराखंड के कई कॉलेजों में आज 29 सितंबर को छात्र संघ चुनाव हुए हैं.…
आरोपी ने 26 सितंबर को अपनी बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर…
Asian Games 2026 Archery: तीरंदाजी मुकाबले में भारतीय महिला कंपाउंड और मिक्स्ड टीम ने गोल्ड…
3 अक्टूबर को CEO Office जारी करेगा फाइनल मतदाता सूची, इसके बाद कितने मतदाताओं के…
पिटीशनर्स ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस ऑर्डर को चुनौती दी थी जिसमें इस केस में…
मध्य प्रदेश की बेटियों ने रचा इतिहास, नीरू ढांडा भारत की पहली महिला ट्रैप चैंपियन…