देहरादून : SDRF द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना रायवाला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गौहरमाफी में एक बच्चा सोंग नदी में डूब गया है, जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट ढालवाला से ASI महावीर सिंह के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्च करते हुए लगभग 01 किमी की दूरी पर उक्त बच्चे को नदी में ढूंढ लिया गया।
स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त बालक नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से बहकर लापता हो गया था, हालांकि बालक के परिजनों द्वारा भी खोजबीन की जा रही थी।
SDRF टीम द्वारा उक्त बच्चे को परिजनों की उपस्थिति में अचेतावस्था में नदी से निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया।
बालक का विवरण:- यश राणा पुत्र अर्जुन राणा, उम्र- 16 वर्ष, निवासी- प्रतीकनगर, रायवाला, देहरादून।
SDRF टीम का विवरण:- एएसआई महावीर चौहान, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, नीरज खंडूरी, शिवम, रविन्द्र, सुमित तोमर, राहुल।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
विकासनगर में पुल न होने के कारण ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर अमलावा नदी…
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दारुल उलूम देवबंद के परिसर के नीचे प्राचीन शिवलिंग…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में हर की पैड़ी से ऋषिकेश के वीरभद्र शिव…