मसूरी : शहर कांग्रेस ने भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्म जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प् अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व देश के विकास में किए गये कार्याें के लिए याद किया गया वहीं इस मौके पर एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष बनने पर नवीन शाह का माल्यार्पण व मिष्ठान वितरित कर स्वागत किया गया।
शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर पूर्व विधाक व उत्तराखडं क्रिकेट एसोसिशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि राजीव गांधी ने ऐसे समय में सत्ता संभाली जब देश कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था वहीं उन्हें राजनैकि अनुभव भी नहीं था लेकिन उन्होंने सत्ता संभालने के बाद देश को एक नई दिशा दी व देश के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने सूचना क्रांति का संचार किया वहीं जनता को सत्ता में भागीदारी के लिए 73वा व 74वां संविधान संशोधन किया। साथ ही महिलाओं को बराबरी का हक दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गांधी परिवार ने आजादी से लेकर आजादी के बाद तक देश की सेवा की देश को विश्व मानचित्र पर सामने लाये व देश के लिए कुर्बानी दी। आज सत्तारूढ दल राहुल गांधी की बढती लोकप्रियता से घबराकर अनेक अनर्गल आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ही देश की सत्ता पर काबिज होगी क्यों कि सभी दलों ने मिलकर कांग्रेस के नेतृत्व में आने का निर्णय लिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे अभी से आगामी लोक सभा चुनाव के लिए तैयारी करें। इस मौके पर शहर एनएसयूआई के अध्यक्ष बनने पर नवीन शाह का कांग्रेस भवन में मार्ल्यापण कर स्वागत किया व मिष्ठान वितरित किया गया व उनसे अपेक्षा की गई कि वह छात्र संगठन को छात्रहित में आगे बढायेगे। इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी ने भी सभा को संबोधित कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर पूर्व सभासद राम प्रसाद कवि, रमेश राव, महिमानंद, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, नागेद्र उनियाल, युवा कांग्रेस मसूरी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष वसीम खान, पूर्व सभासद भरोसी रावत नफीस खान, एजाज अहमद, चांद खान, सोनिका सिंह, सोनी खरोला, आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…