पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल ने गंगनानी बस हादसे के घायलों से मुलाकात की और जाना हालचाल।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के गंगनानी के पास हुये बस हादसे में हुये गुजरात के यात्रीयों से गढवाल महानिरीक्षक परिक्षेत्र, करन सिंह नगन्याल ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुँचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
दुर्घटना की जाँच व अन्य कानूनी कार्यवाहियों को त्वरित रुप से करने के दिये निर्देश।

गोल्डन हावर्स में घायलों को रेस्कयू कर जान बचाने के लिये जिला पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों को सराहना की।

घायल तीर्थंयात्रियों द्वारा भी जिला पुलिस प्रशासन व गढ़वाली लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

दुर्घटना में 28 घायलों मे से 14 को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है जबकि 07 मृतकों के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत आज प्रातः जौलीग्रांट के लिए भेज दिया गया है।

इस दौरान जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी व अन्य पुलिस अधिकारी व सम्मानित/स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts