उत्तरकाशी : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 22 अगस्त 2023 को थाना बड़कोट द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि यमुनोत्री मार्ग पर बड़कोट से लगभग 10 किमी आगे किसाला पुल के पास एक व्यक्ति यमुना नदी में बह गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर संभावित क्षेत्रों में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। SDRF टीम द्वारा नदी में सर्चिंग के दौरान लगभग 02 किलोमीटर आगे उक्त व्यक्ति के शव को नदी के बीच पत्थरो में फंसा हुआ ढूंढ लिया गया।
SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
उक्त व्यक्ति के दोस्तों द्वारा बताया गया कि वह सब साथ में महाराष्ट्र से यमुनोत्री मन्दिर दर्शन के लिए आए हुए थे व वापसी के दौरान नदी किनारे नहाते हुए अचानक उक्त व्यक्ति पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर यमुना नदी में बह गया।
मृतक व्यक्ति का नाम :- भाव साहेब श्याम राव उम्र 42 वर्ष, निवासी :- ग्राम धौंदल जिला ऑरेंगाबाद, महाराष्ट्र।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…