नैनीताल : मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कलैक्ट्रेट नैनीताल में भूलेख अभिलेख कक्ष का आचानक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आठ माह पुरानी फाइलों का कार्य एक ही दिन में पूरा करने , डिस्पैच रजिस्टर में पंत्राक छोड़ने, पत्र प्राप्ति एवं डिस्पैच का दिनांक स्पष्ट रूप से न पाये जाने के आलावा कई खामियां मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने 154, 157 के अन्तर्गत भूमि का क्रय विक्रय की कई पत्रावलियों का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी को लम्बित एवं निस्तारित पत्रावलियों की सूची तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी को निर्देश दिये हैं कि कोई भी पत्रावली बिना तारीख के न चलाई जाये तथा पत्रावलियों ओवरराइटिंग न हो इस बात का विशेष ध्यान रखे। यदि यह प्रकरण दोबारा पाया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…