रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : नौगांव -पौन्टी -राजगढी मोटर मार्ग का लगभग 12मीटर हिस्सा यमुना नदी में मंगलवार सुबह समा गया जिसमें आवागमन पुरी तरह से ठप्प हो गया, पौन्टी राजगढी मोटर मार्ग बनाल और ठकराल पट्टी की लाईफ लाईन है और यहीं से लोगों की नगदी फसलें आदी आवश्यक कार्य होतें हैं अब मार्ग बंद होने से लोगों के सामने मुसीबत सी आ पडी़ है, यह मोटर मार्ग बनाल ठकराल के लगभग 20गांव का संपर्क मार्ग है और अब तहसील मुख्यालय से इन गांव का संपर्क टूट गया है, मोटर मार्ग पर सबसे अधिक मुसीबत का सामना स्कुली बच्चों को करना पड़ रहा है जो पौन्टी मोल्ड, डांडा गांव, सुनाल्डी, गौना, आदि नजदीकी गांव से जो बच्चे स्कूल जाते थे और जो शिक्षक बड़कोट से बनाल ठकराल क्षेत्र में बड़कोट से विद्यालय जाते थे अब सड़क बंद होने से लोगों के सामने संकट है और लोगों को बाजार जाने में भारी परेशानी हो रही है।
पौन्टी -राजगढी मोटर मार्ग को खोलने में सरकारी मशीनरी काम जरूर कर रही है लेकिन सड़क का एक बडा़ हिस्सा यमुना में समा गया जिसमें अभी समय लगना भी लाजमिय है, मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गैरोला ने बताया कि उनकी बात प्रशासन से हुई है और मार्ग को जल्द खोलने की बात हो रही लेकिन जबतक मार्ग नहीं खुलता तबतक आवश्यक वाहन टटाऊ से राजगढी होकर जांयेगे।
अब ठकराल बनाल मोटर मार्ग कबतक खुलता है यह समय के गर्त में है।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…