(खबर – श्री बिजेन्द्र पुंडीर जी द्वारा -)
मसूरी : मसूरी में हो रही लगातार बारिश से लगभग सात करोड की लागत से बनी मालरोड गढढों की माल रोड बन गई है। जिसके कारण लोगों कोे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर रोड का डामरी करण पूरी तरह से उखड़ गया है व उससे फैली बजरी दुपहिया वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गई है व आये दिन बजरी में फिसलने से लोग चोटिल हो रहे हैं।
मसूरी की माल रोड (Mall Road Of Mussoorie) का सौदर्यीकरण योजना का कार्य शुरू से ही विवादों में घिरा रहा है कई बार जिलाधिकारी ने स्वयं निरीक्षण करने के साथ ही प्रदेश के मुख्य सचिव ने भी निरीक्षण किया व अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए लेकिन उसके बाद भी लोक निर्माण विभाग की लापरवाही सामने नजर आ रही है। मसूरी में हो रही लगातार बारिश से पूरी मालरोड गढढों की मालरोड बन चुकी है जिससे मालरोड पर आने जाने वाले पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोड पर बने गढढे व उसमें भरा पानी वाहनों के चलने से पानी के उछलने से छींटे लोगों के कपडों का खराब कर रहे हैं वही दुपहिया वाहनों को गढढों में जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बरसात के कारण डामरीकरण पूरी तरह उखड़ चुका है व उसकी बजरी दुपहिया वाहनों के लिए खतरा बन गई है व आये दिन स्कूटी व बाइक सवार फिसलने से लोग चोटिल हो रहे है। यही नहीं जो कॉबल्स रोड के चौक चौराहों व रोड के किनारे लगाये गये वह भी अधिकतर स्थानों पर उखड़ चुके हैं व इन पर पैर पड़ने से लोग चोटिल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की इस लापरवाही से लोगों में लगातार आक्रोश बढ रहा है।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…