नैनीताल : बुधवार को आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने शाम 04 बजे के लगभ अचानक नैनीताल के तल्लीताल बस अड्डे पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि बस अड्डे मे प्राधिकरण नैनीताल द्वारा शौचालय बनाया गया था और संचालन के लिए बायोटैेक कम्पनी को दिया था।
परिवहन विभाग के इंर्चाज पूरन सिंह मेहरा की मिली भगत से शौचालय को कमरे में बदला गया और पर्यटकों को प्रतिदिन तीन हजार के हिसाब से किराये पर दिया होना पाया गया। शौचालय में 06 पुरुष यूरिनल व 01 महिला टॉयलेट था जिसे तोड़कर कमरे में तब्दील कर किराए पर चलाया जा रहा है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए आयुक्त ने आरएम परिवहन एवं सचिव विकास प्राधिकरण का जवाब तलब किया है और कमरे को तोड़कर पुनः शौचालय बनाने के निर्देश दिए।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…