नैनीताल : केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है और कहा है कि आज देश को उन पर गर्व है आज के दिन को इतिहास में सदा सदा के लिए याद किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री भट्ट ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर बधाई देते हुए कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने एक ऐतिहासिक घटना का देश को साक्षी बनाया है आज भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों का हमेशा उत्साह वर्धन किया उन्हें प्रोत्साहित करते रहे और आज यह गर्व का क्षण हम सभी भारतवासियों के सामने आया है।
केंद्रीय मंत्री भट्ट ने इसरो के वैज्ञानिकों और चंद्रयान-3 की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं साथ ही देश और प्रदेश की जनता को भी बधाई दी है और कहा कि आज देश में जश्न का माहौल है देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प में पहला कदम रख चुका है।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…