नैनीताल/रामनगर : केन्द्रीय रक्षा एवं राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने भारी वर्षा के बीच छाता लेकर देर सांय विगत दिनों क्षेत्र में आई दैवीय आपदा ओखलढूगा, डौन पेरवा, गौरीयावदेव, अमुटा, क्षेत्रों में भू-कटाव होने से लोगो के घरों में आई दरार,मलबा, भू-कटाव, गौशाला आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता के साथ है हर सम्भव मदद को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आपदा पीडितों को तत्काल सरकार द्वारा लगभग 6 लाख 75 हजार 4 सौ रू0 की राहत राशि अवमुक्त कर दी है। उन्होंने कहा कि लोनिवि द्वारा क्षेत्र में 5 जेसीबी मशीने लगाई गई है। श्री भट्ट ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जरूरद पडने पर बडी पौकलैड मशीन को तत्काल मंगा लिया जाये ताकि मार्ग बाधित ना हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ग्रामीण जनता को आवागमन में परेशानियों का समाना ना करना पडे । उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त पोल को ठीक कराने के निर्देश दिये।
इजराइल में आज आम चुनाव हो रहे हैं. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता दांव पर…
हाईकोर्ट ने जेलों में उम्रकैद की सजा काट चुके कैदियों को SC के आदेश के…
उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने प्रत्याशियों के चयन की…
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…