देहरादून : पुरोला में हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में वन विकास निगम के तत्कालीन डीएलएम रामकुमार सहित आठ अधिकारी व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक टिहरी की जांच के बाद एमडी केएम राव ने निलंबन आदेश जारी किए। दरअसल, वन विभाग की जांच में सामने आया था कि पुरोला में अवैध कटान के लिए वन निगम के अफसर- कर्मचारी जिम्मेदार हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, जहां भी अवैध कटान हुआ, बताया गया था। वहाँ 15 किमी तक कोई आम आदमी नहीं जाता और फरवरी अंत तक बर्फ रहती है।इस मामले में डीएफओ पुरोला, एसडीओ और रेंजर पहले ही सस्पेंड किए चुके हैं। इसके लिए तत्कालीन डीएलएम पुरोला रामकुमार, लॉट प्रभारी रावत, सत्येश्वर लोहनी, अजीत कुमार, वन उपज रक्षक मोहन सिंह मुरकंडी प्रसाद, विजयपाल व अनुभाग अधिकारी पदम दास को जिम्मेदार मानते हुवे कार्यवाही की गई है। वन मुख्यालय के के पत्र के बाद इन सभी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
बसंत विहार थाने में तीसरी FIR दर्ज होने के बाद तीनों मुकदमों में नामजद आरोपियों…
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद व हर्षिता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह…
इंजीनियर जेनरेटर रूम में निरीक्षण करने गए थे, बिजली नहीं होने के कारण वहीं सो…
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले में लाइव परफॉर्मेंस देने आ रहे हैं हरियाणवी…
देहरादून का मोहब्बेवाला क्षेत्र हादसों का प्वाइंट बनता जा रहा है. हादसों को रोकने के…
हरिद्वार की आम जनता की सहूलियत के लिए शहर में एसी वाली सिटी बसें दौड़ने…