देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत मसूरी विधानसभा में वोटर चेतन कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान बहुत महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान में शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार हम सभी को प्रत्येक विधानसभा में 18 वर्ष की उम्र पार करने वाले सभी युवाओं का मतदान बनाना है। हमें इस बार प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार से अधिक मतदाताओं को सूचीबद्ध करना है। साथ ही कोई भी युवा मतदाता सूची में छूट न जाए इसका विशेष ध्यान भी रखा जाए।
कार्यक्रम में महानगर के महापौर सुनील उनियाल गामा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, तीन मंडलों के प्रभारी उमा नरेश तिवारी, मोहित शर्मा, रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, राकेश रावत, विधानसभा संयोजक आरएस परिहार, ओपी कुलश्रेष्ठ, हेमंत जुयाल सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…