चमोली : थराली तहसील प्रशासन ने एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, लोनिवि एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से घटगाड गधेरे पर अस्थायी वैकल्पिक लकडी की पुलिया बनाकर रतगांव की पैदल आवाजाही सुचारू कर दी गई है। वैकल्पिक पुलिया बनने से रतगांव की करीब 1500 से अधिक आबादी अब खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की चीजों के लिए पैदल आवाजाही कर सकेगी। वैकल्पिक पुलिया बनने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
थराली तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि विगत 13 अगस्त 2023 को भारी बारिश के चलते घाटगाड गधेरा उफान पर आने से यहां पर पुल बह गया था। जिससे रतगांव का संपर्क कट गया था। सभी के सहयोग से घटगाड गधेरे में लकडी से अस्थायी पुलिया बनाकर पैदल आवाजाही सुचारू कर दी गई है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की खाद्य सामग्री लाने ले जाने की सहुलियत मिलेगी। आपदा में क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
वैकल्पिक पुलिया निर्माण के दौरान राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद गैरोला, राजस्व उपनिरीक्षक राजेश्वरी, लोनिवि के सहायक अभियंता बीरेंद्र सिंह बसेड़ा और डीडीआरएफ की टीम कमांडर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम मौजूद थी।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…