देहरादून : काबिना मंत्री गणेश जोशी ने आज वुशु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया वोमेन वुशु लीग के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। वोमेन वुशु लीग प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों के विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने हिसा लिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इन निरंतर प्रयासों से ही हमारे एथलीट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिष्ठा को बनाए रखने में प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा 2016 में देश को केवल 2 पदक मिले जबकि 2022 के ओलिंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने 7 पदक हासिल किए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा 2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने थे तो खेल बजट 866 करोड़ रुपये था। सरकार ने इसे बढ़ाकर 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक कर दिया है।
इस अवसर पर इडी ओएनजीसी विकास जगदीश पांडे, मनीषा , आयोजक यानिश सपकाल, सचिव वुशू काजल गौड़, अंजना, मुकेश नैनवाल, नीरज, मौलिकता, अनुराग आदि उपस्थित रहे।
फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए लाए गए मार्बल को ट्रक से उतारते समय ठेकेदार…
फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए लाए गए मार्बल को ट्रक से उतारते समय ठेकेदार…
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट में टनल का काम तेजी से चल रहा है. साल 2028 तक…
हादसा उस समय हुआ जब ऑटो रिक्शा में सवार लोग जन्मदिन पार्टी से लौट रहे…
हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जेल परिसर में हत्या के…
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के फाटो पर्यटन जोन के प्रसिद्ध भोला टाइगर की इलाज के दौरान…