पी0जी0 कॉलेज उत्तरकाशी की छात्राओं ने बांधी उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को राखी।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : भाई-बहन के पावन त्योहार रक्षाबन्धन के अवसर पर उत्तरकाशी पी0जी0 कॉलेज की छात्राओं द्वारा आज पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में आकर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, प्रशान्त कुमार सहित अन्य पुलिस जवानों को राखी बांधी गयी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा सभी बहनों को रक्षा बन्धन एवं उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गयी। उनके द्वारा सभी को सुरक्षा का वचन देते हुये बहनों से उनके लक्ष्य जानकर कैरियर के प्रति मार्ग दर्शन किया गया साथ ही महिला सुरक्षा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित गौरा शक्ति फीचर एवं डायल 112 की जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर सलोनी, खुशी, सोनम, स्मिता, राधिका, नीधि, दीपिका, कोमल, स्वेता आदि बहनों द्वारा राखियां बाँधी गयी।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…

21 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…

22 hours ago