अनिल भंडारी
श्रीनगर : तीसरे दिन भी बड़ी निविदाओं को लेकर अलकनंदा ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लोनिवि कार्यालय पर सांकेतिक ताला बंदी की गई थी लेकिन मांगो शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते अब ठेकेदार संघ ने शनिवार से पूर्ण तालाबंदी करने का मन बनाया है।
संघ के अध्यक्ष चिरंजीव पुंडीर का कहना है कई बार विभाग को लिखित रूप से व धरना देने के बाद भी विभाग हर बार बड़ी निविदाएं आमंत्रित की जा रही है जिसके विरुद्ध संघ विगत दिनों से सांकेतिक तालाबंदी कि जा रही है। लेकिन विभाग व शासन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। जिसके विरोध स्वरूप अबसंघ ने शनिवार से विभाग पर संपूर्ण ताला बंदी कर काम काज ठप्प करवाने का मन बनाया है पुंडीर का कहना है की इसके लिए चाहे प्रशासन हम पर मुकदमें दर्ज कर जेल में डाल दे तब भी अपनी मांग मनवाएं बिना संघ पीछे नहीं हटेगा और ना ही टेंडर प्रक्रिया होने देगा। उनका मानना है कि विभाग में पंजीकृत साढ़े तीन सौ लोगो की रोजी रोटी का सवाल है।उन्होंने शनिवार से होने वाली इस संपूर्ण ताला बंदी में अधिक से अधिक ठेकेदारों को उपस्थित रहने की अपील की है।
आज ताला बंदी में संघ के संरक्षक विजयंत निजवाला, विनोद रावत, विपिन पंवार, भीम सिंह, विजयपाल सिंह, धनु मियां, कलम सिंह, सुरेंद्र कंडारी, जगमोहन रावत आदि सम्मिलित रहे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…