रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : यमुना घाटी के प्रान्तिय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष बनाया गया हैं,उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के तरफ से चयनित किये गये,पंवार को दुबारा यमुना घाटी प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ,उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने गढ़वाल मंडल की कुछ जिला इकाइयों के पदाधिकारियों की घोषणा प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की संस्तुति पर आज कई जिलाध्यक्ष व महामंत्रियों की घोषणा कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि कबूल सिंह पंवार को (जिलाध्यक्ष यमुनाघाटी), सुरेन्द्र सिंह रावत को (जिला महामंत्री यमुनाघाटी), बासुदेव कंडारी (जिलाध्यक्ष श्रीनगर गढ़वाल), दिनेश पवार (जिला महामंत्री श्रीनगर गढ़वाल अंकुर खन्ना (जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग, चन्द्र मोहन सेमवाल (जिला महामंत्री रुद्रप्रयाग), विवेक अग्रवाल (जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल), लाजपत राय भाटिया जिला महामंत्री पौड़ी गढ़वाल, सौरभ भूषण शर्मा ( जिलाध्यक्ष रुड़की) विभोर अग्रवाल (जिला महामंत्री रुड़की) बनाया गया है। जिला कार्यकारिणियों के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा , प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा व प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे संगठन में जिला कार्यकारिणियों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है अपने जिले की नगर इकाइयों को एक सूत्र में बंधे रखते हुए प्रदेश इकाई के साथ सामंजस्य स्थापित करना और व्यापार मंडल की हर गतिविधियों को अपने जिले में लागू कराना होता है। उन्होंने, सभी जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्रियों को बधाई देते हुए कहा था कि ये पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में व्यापारिक समस्याओं के साथ साथ संगठन में समन्वय स्थापित करने व संगठन को गतिशील बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे एवम् सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों , सहयोगियों, जिलों तथा नगर के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाने में सेतु की भांति कार्य करते रहेंगे और व्यापार मंडल को सशक्त बनाने व व्यापारियों के उत्थान के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय को सभी कार्य गतिविधियों के बारे में सूचित करते रहेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…