संवेदना फाउण्डेशन द्वारा चार धाम देवस्थानम बोर्ड को उपलब्ध करायी गई एम्बुलेंस, सीएम ने की रवाना।

देहरादून : शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में संवेदना फाउण्डेशन द्वारा ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड एवं क्रि फाउण्डेशन दिल्ली के सहयोग से आधुनिक सुविधा युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनपद रूद्रप्रयाग के लिये रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एम्बुलेंस चारधाम यात्रा के दौरान लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मददगार होगी। उन्होंने इस प्रकार के जन सेवा के कार्यों में सहयोग की सराहना की। इस सम्बंध में आयुक्त गढ़वाल एवं चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि यह एम्बुलेंस संवेदना फाउण्डेशन तथा ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा उपलब्ध करायी गई है। यह एम्बुलेंस सोनप्रयाग से रूद्रप्रयाग के मध्य संचालित होगी।
इस अवसर पर संवेदना फाउंडेशन ट्रस्टी विनोद भट्ट, ब्रह्मोस फाउंडेशन ट्रस्टी वी. के. पांडेय, पूर्व दर्जाधारी राजेंद्र अंथ्वाल, अभिनव भट्ठ, देवस्थानम बोर्ड से अनिल ध्यानी, प्रमोद नौटियाल, डा. हरीश गौड़, बल्लभ सेमवाल, कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

22 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago