देहरादून : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनाँक 02 सितंबर 2023 को देर रात्रि पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया था कि एक व्यक्ति द्वारा शक्ति नहर में छलांग लगा दी गयी है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा ASI सुरेश तोमर के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को उक्त व्यक्ति की चप्पल व फ़ोन शक्तिनहर के किनारे पड़े हुए मिले। अंधेरा अधिक होने व पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण रात्रि में सर्च ऑपरेशन को विराम देना पड़ा।
आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया और दौराने सर्चिंग डूबे व्यक्ति का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
व्यक्ति का विवरण:- अजय पुत्र सोहन लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी- विकासनगर, देहरादून।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…