देहरादून : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 05 सितम्बर 2023 एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चकराता क्षेत्र टिकरधार जामुवा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम एडिशनल उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन (UK08 CB 3027) विकासनगर से त्यूनी मार्ग पर सामान लेकर जा रहा था जहाँ रास्ते में अनियंत्रित होने से वाहन लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई तथा वाहन सवार उक्त व्यक्ति के शव को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक व्यक्ति का नाम :- रियासत अली उम्र 45 वर्ष पुत्र अली हसन।
निवासी :- ग्राम पिरान कलियर रुड़की हरिद्वार।
BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर…
घटना 15 अगस्त को हुई, एसएसपी ने कहा मामले की गंभीरता को देखते हुए गदरपुर…
श्री राधा शरणम सेवा समिति सावन में बनबसा शारदा तट पर कर रही मां शारदा…
देहरादून में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर…
ढिकुली गांव में स्थित गरल कंठेश्वर महादेव मंदिर एक कछुआ सालों से शीश नवाने पहुंचता…
पौड़ी गढ़वाल के पल्ला कमलिया गांव में बीमार पत्नी को पति मीलों पैदल चलकर हॉस्पिटल…