रुद्रप्रयाग : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 05 सितम्बर 2023 को पुलिस चौकी श्री केदारनाथ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि श्री केदारनाथ धाम के निकट दुकानों में रखे हुए सिलिंडर में गैस लीक होने से आग लग गयी है जिसमें राहत कार्यों हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम एडिशनल उप निरीक्षक मुकेश रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए दुकानों में लगी आग पर काबू पाया व आवश्यक सामान को दुकानों से बाहर निकाला। सौभाग्य से उक्त घटना में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई।
SDRF की तत्परता व त्वरित रेस्पॉन्स से आग पर तुरंत काबू पाए जाने से बड़ी घटना होने से टल गई, जिसकी स्थानीय दुकानदारों व श्रद्धालुओं द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…