मसूरी : लाइब्रेरी से देहरादन जाने वाले मार्ग पर एमडीडीए (MDDA) पार्किग के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पडा मिला जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची व घायल को उप जिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है व घायल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बताया गया कि घायल व्यक्ति जानी कोठी 44 वर्ष पुत्र क्लेंमेंट कोठी निवासी ईस्ट मोती बाग रोहिल्ला सराय दिल्ली है। प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायल को परिजनों को सौप दिया गया। बताया गया कि घायल व्यक्ति बिना बताए मसूरी आया था तथा कुछ मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था। घटना के संबंध में परिजनों व घायल द्वारा इस संबंध में कोई भी कार्रवाई नहीं करने के संबंध में पत्र प्रेषित किया गया है। घायल के साथ किसी भी प्रकार की चोरी या लूटपाट की घटना नहीं घटित हुई है फिर भी घायल को आई चोटों की जांच की जा रही है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…