मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही लगातार बारिश से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं मसूरी देहरादून मार्ग करीब 13 घंटे बंद रहा। जिसके कारण रोड के दोनों ओर सैकड़ो वाहन फंसे रहे व चार से पांच किमी लंबा जाम लगा रहा। इसके साथ ही मसूरी व आसपास के क्षेत्रों में बारिश से सड़कों पर मलवा आने से भारी नुकसान हुआ है।
पहाड़ों की रानी मसूरी में रात्रि से हो रही भारी बारिश से कई स्थानों पर नुकसान हुआ है वहीं मसूरी देहरादून मार्ग सहित कई संपर्क मार्ग मलवा आने व पहाड़ी दरकने से बंद हो गये जिन्हें जेसीबी की मदद से खोला जा रहा है। इसी कड़ी में मसूरी देहराूदन मुख्य मार्ग गलोगी धार पर एक बार फिर मलवा आने से बंद हो गया।
बताया गया कि गत रात्रि को करीब नौ बजे बारिश के कारण भारी मात्रा में मलवा आ गया जिसके कारण मसूरी देहराूदन मार्ग करीब 13 घंटे बंद रहा जबकि दो दो जेसीबी मशीनें रातभर मार्ग खोलने का प्रयास करती रही तब जाकर सुबह करीब पौने दस बजे मार्ग खुल पाया। रोड बंद होने के कारण रोड के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे व करीब चार से पांच किमी लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पुलिस तैनात है तथा एक बार में एक ओर से ही वाहनों को आने जाने दिया जा रहा है। मसूरी देहरादून मार्ग कोल्हूखेत के समीप भी हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी दरकने से बंद हो गया लेकिन इसे शीघ्र खोला गया। वहीं इसके अलावा बार्लोंगंज, सिस्टर बाजार कैंट क्षेत्र में पुश्ता ढहा, वहीं बार्लोगंज रोड भी पहाड़ से बोल्डर गिरने व मलवा आने के कारण बंद है। इसके साथ ही कई संपर्क मार्गो पर मलवा आने से वाहनों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि में स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग परेशान हैं. आए दिन स्ट्रीट डॉग…
रुड़की में एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई. लेकिन इस हादसे में जानमाल…
पौड़ी विकासखंड में नए ग्राम प्रधान संगठन के गठन और अध्यक्ष के चयन के बाद…