रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : मानसून सीजन में हुई बरसात के कारण कोतवाली जोशीमठ क्षेत्रान्तर्गत श्री बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मारवाड़ी चौक जोशीमठ से श्री नृसिंह मन्दिर के मध्य जगह-जगह अत्याधिक क्षतिग्रस्त है। जिसका वर्तमान समय में मरम्मत का कार्य चल रहा है। उक्त मार्ग मरम्मत का कार्य पूर्ण होने तक वाहनों की आवाजाही हेतु पूर्ण रूप से बन्द रहेगा। पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल महोदय के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुश्री नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली जोशीमठ पुलिस चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात को सुगम एवं सुचारू रुप से बनाये रखने हेतु मुख्य बाजार जोशीमठ से वाहनों की आवाजाही हेतु यातायात प्लान तैयार किया गया है। जिसके दृष्टिगत चौकी हेलंग से जोशीमठ की ओर जाने वाले वाहनों एवं चौकी मारवाड़ी से जोशीमठ की ओर आने वाले भारी वाहनों ट्रक एवं बसों को प्रातः 07:00 बजे के पश्चात यातायात को देखते हुए निरन्तर अन्तराल के बाद ही छोड़ा जायेगा ताकि जोशीमठ मुख्य बाजार एवं अन्य स्थानों पर जाम की स्थिति पैदा ना हो।
चारधाम यात्रा पर पधार रहे श्रद्धालुओं से निवेदन है कि सुगम यात्रा एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु कृपया उक्त यातायात प्लान का पालन करें।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…