देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से जनजागृति कल्याण समिति के पदाधिकारियो ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के माता भद्रकाली मन्दिर से गुच्चुपानी तक बायपास मार्ग निर्माण के लिए अनुमति प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है।
पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि अनारवाला, गुच्चुपानी जो कि कैंट क्षेत्र के अन्तर्गत आता है, एक पर्यटक बाहुल्य क्षेत्र है, जिसमें अत्यन्त मात्रा में पर्यटकों का आवागमन रहता है। इस स्थान पर संकरा मार्ग होने के कारण गाड़ियों के जाम तथा पर्यटकों के आवागमन की अनेकों समस्याएं बनी रहती है। अनारवाला गुच्चुपानी में माता भद्रकाली मन्दिर से गुच्चुपानी तक बायपास मार्ग निर्माण कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी से अनारवाला में माता भद्रकाली मन्दिर से गुच्चुपानी तक बायपास रास्ता निर्माण की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया।
जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारी को फोन पर वार्ता के माध्यम से शीघ्र समस्या समाधान के निर्देशित किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने आल इण्डिया गोरखा एक्ससर्विसमेन एसोसिएशन विजयपुर नया गांव देहरादून को 50 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक भी वितरित किया।
इस अवसर पर कैप्टन दिनेश प्रधान, कोषाध्यक्ष गंभीर सिंह लामा, सह सचिव अनूप थापा, शमशेर सिंह आले, पुष्प कुमार, एके मुखिया, सूबेदार अनूप राणा, भीम बहादुर आदि उपस्थित रहे।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…