रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : पुलिस लाईन ज्ञानसू, उत्तरकाशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा कल 07.09.2023 को जन्माष्टमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी मे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों व अन्य कलाकारों द्वारा भक्तिमय एवं रंगारंग सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी, इस दौरान एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी, सीओ उत्तरकाशी अनुज कुमार,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन ज्ञानसू जनक सिंह पंवार, आशुलिपिक अजय कुमार व उ0नि0 निखिल देव चौधरी व का0 धर्मेंद्र परमार द्वारा शानदार प्रस्तुतियां देकर लोगों जनता मन मोह लिया। कार्याक्रम में पुलिस के जवानों निरीक्षक एलआईयू बृजमोहन गुसाईं, निरीक्षक अजय सिंह, उ0नि0 कोदार सिंह चौहान, उ0नि0 कोमल रावत, उ0नि0 निखिल देव चौधरी, हे0का0 अमित राणा, का0 शिव मंगल सिंह, का0 गगन शर्मा द्वारा “यमराज का दरबार” नामक बहुत ही धमाकेदार प्रस्तुति दी गयी, इस प्रस्तुति ने पुरे कार्यक्रम मे समा बांध लिया। ‘यमराज के दरबार’ नाकट में यम के शानदार अभिनय के लिए हे0कानि0 अमित राणा को 5001 रु0 व विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी एवं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा द्वारा 2100 रु का नकद पुरस्कार दिया गया व नाटक करने वाली पुरी टीम की सरहाना की गयी।
सास्कृतिक संध्या में लोकगायक मनोज सागर व शारदे म्यूजिक ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुतियें पर लोग खूब थिरके।
6-7 सितम्बर की रात्रि में पुलिस लाईन परिसर में स्थित काली मन्दिर में श्रीकृष्ण जनमोत्सव कार्यक्रम का आयोजन विधिवत पूचा-अर्चना व मन्त्रोपचार के साथ किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन व पूजा अर्चना के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम मध्यरात्रि तक चलता रहा। माहौल भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने नाच गाकर कान्हा के जन्म की खुशी मनाई।
जन्माष्टमी के कार्यक्रम के अवसर पर NIM प्रधानाचार्य अंशुमन भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप पाल, 2 I C ITBP मातली निहाल सिंह भण्डारी, 2 I C BRO मेजर नमन नरुला, 2 I C NIM मेजर देवल बाजपेय, ADM तीरथपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सहित अन्य सम्मानित अधिकारी/गणमान्य लोग, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, सम्मानित पत्रकार बन्धु व जनता के अन्य लोगों द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढाई गई।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…