टिहरी गढ़वाल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 08 सितम्बर 2023 को चौकी गूलर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि ब्यासी के पास गूलर क्षेत्र में एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसके रेस्क्यू हेतू SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सुचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा की एक व्यक्ति लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। SDRF टीम ने रोप की सहायता से खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुँच बनायी परन्तु उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को रोप व स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकाला गया और शिनाख्त एवं अन्य अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घटनास्थल पर स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया की उक्त व्यक्ति खाई के किनारे खड़ा था व अचानक पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
मृतक का नाम :- लाल सिंह राणा, निवासी :- फरीदाबाद।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…