सेंट जार्ज विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों के बनाये मॉडल आकर्षण का रहे केंद्र।

मसूरी : सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि वाडिया इंस्टीटयूट ऑफ जियोलॉजी की वैज्ञानिक डॉ. स्वपनामिता वैदेस्वरन ने किया।
उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए प्रदर्शनी के लिए शुभकामनाएँ दी। प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन ने पौधा भेंट कर उनको सम्मानित किया। तत््पश्चात मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभांरभ किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 4 से 9 के छा़त्रों ने पर्यावरण, भौतिकी, जीव विज्ञान व रसायन विज्ञान से संबंधित कई मॉडल प्रदर्शित किए। इसमें ओज़ोन लेयर डिप्लेशन, बायोलोजिकल मैग्नीफिकेशन, प्रोपर्टीस ऑफ लाइट, इंटरडिपेंडेंस ऑफ प्लांटस् एंड ऐनिमलस् व डिफरेंट केमिकल रिएक्शन यूजड् इन डेली लाइफ को प्रदर्शित किया। सेंट जार्ज कालेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि छात्रों से मिलकर उनके प्रोजेक्ट देखकर काफी उत्साहित नज़र आईं। इस मौके पर छात्रों ने बड़े आत्मविश्वास के साथ अपनी-अपनी परियोजना की व्याख्या की व उनके सवालों के उत्तर दिए।

मुख्य अतिथि डा. स्वपनमिता ने अपने संभाषण में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियों का आयोजन छात्रों को भविष्य के लिए नई दिशाएँ प्रदान करता है। साथ ही उन्हें इससे समस्याओं को सुलझाने व समय प्रबंधन करने में भी सहायता मिलती है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, ब्रदर पीयू जॉर्ज सुपीरियर एवं ब्रदर इसीडोर टिर्की स्पोर्टस सेक्रेटरी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts