बहते सीवर पर एसडीएम ने कार्रवाई कर तीन होटलों को बंद करने के दिए निर्देश।

मसूरी : उप जिलाधिकारी अधिकारी के निर्देशों के बाद मसूरी में बहते सीवर को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई है। नायब तहसीलदार, उत्तराखंड जल संस्थान और मसूरी पुलिस द्वारा तीन होटलो सहित एमडीडीए संचालित सार्वजनिक शौचालय पर कार्यवाही की गई जिसमें होटल मोजाइक, पार्क होटल और ड्राइव इन होटल में प्रशासन द्वारा एसटीपी प्लांट और सीवरेज के निकासी की जानकारी ली गई और अनियमितता पाए जाने पर होटल को संचालित करने पर रोक लगा दी गई। लेकिन पर्यटन सीजन के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने पर थोड़ा छूट दी गई कि जिन पर्यटकों की 10 सितंबर तक बुकिंग है तब तक होटल बंद नही होगा व उसके बाद होटल को बंद करना होगा व सीवर लाइन मरम्मत करने के बाद जब जल संस्थान की एनओसी आयेगी तभी होटलों को खोला जायेगा। मालूम हो कि विगत लंबे समय से मसूरी की माल रोड के साथ ही कई स्थानों पर खुले में सीवर बहने की शिकायत प्रशासन से की गई जिसमें बताया गया कि खुले में सीवर बहने के कारण दुर्गंध से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी परेशान हो रहे हैं और मसूरी की छवि भी धूमिल हो रही थी। खास कर शहीद भगत सिहं चौक व नगर पालिका रोड पर हर समय सीवर बहता था जिसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उप जिला अधिकारी के माध्यम से जांच की गई जिसके बाद होटल स्वामियों को नोटिस भेजा गया लेकिन कोई कार्यवाही न किए जाने के कारण उप जिलाधिकारी द्वारा तीन होटल पर कार्यवाही की गई है। इस मौके पर उत्तराखंड जल संस्थान के सहायक अभियंता त्रेेपन रावत ने बताया कि इन होटलों का सीवरेज सड़कों पर बह रहा था और नोटिस भी जारी किए गए हैं और उनके खिलाफ धारा 133 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। स्थानीय निवासी मोहन पेटवाल ने बताया कि विगत 6 माह से सड़कों में खुला सीवर बह रहा था जिस शहर की छवि धूमिल हो रही थी उन्होंने इस कार्यवाही का स्वागत करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए। नायब तहसीलदार राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि तीन होटलों सहित एमडीडीए द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और इनके द्वारा मानको के अनुसार कार्य नहीं किया गया तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस विभाग से एसएसआई गुमान सिंह नेगी, जल संस्थान के अवर अभियंता दीपक शर्मा व पुलिस बल आदि भी मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago