रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट और जिला गंगा समिति के द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के दौरान उत्तरकाशी नगर के प्रमुख बाजारों, रामलीला मैदान, बस अड्डा, कालीकमली धर्मशाला व गंगा मंदिर से सटेे इलाकों सहित मणिकर्णिका घाट पर विभिन्न विभागों के कार्मिकों, सामाजिक व पर्यावरण कार्यकर्ताओं, जन-प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों सहित आम लोगों ने सफाई अभियान में जुट कर डेढ सौ बौरा से भी अधिक ठोस कूड़ा व प्लास्टिक कचरा एकत्र कर सुरक्षित निस्तारण हेतु नगरपालिका को सौंपा।
अभियान का नेतृत्व करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने समाज के सभी वर्गों केे जिम्मेदार लोगों सहित सभी नगरवासियों से नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। जिलाधिकारी ने सब्जी मंडी में व्यापारियों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और सब्जियों की मूल्यसूची प्रदर्शित करने की भी हिदायत दी।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…