अनिल भंडारी
श्रीनगर : अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी निविदाओं को लेकर शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते आज अलकनंदा ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों ने बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंच कर अपने धरना प्रदर्शन के चौथे दिन लोनिवि कार्यालय पर संपूर्ण ताला बंदी कर दी जिसके चलते ठेकेदारों के दबाव में विभागीय कर्मचारियों को अपना काम छोड़कर दफ्तर से जाना पड़ा तालाबंदी के बाद संघ ने एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संघ के लोगो ने अपने विचार रखे।
अब ठेकेदार संघ ने मांग पूरी न होने तक लगातार तालाबंदी सुचारू रखने का निर्णय लिया है संघ के अध्यक्ष चिरंजीव पुंडीर ने संघ से जुड़े लोगो से अपील की है कि वह धरना स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करे जिससे विभाग व शासन प्रशासन पर बड़ी निविदाओं को छोटी बनाने के लिए दबाव बनाया जा सके इसी के तहत आज ताला बंदी के दौरान अधिशासी अभियंता डी एल आर्य पर संघ के संरक्षक विजयंत निजवाला की तीखी बहस हुई जिस पर निजवाला ने अधिशासी अभियंता को अपने स्तर से उच्च अधिकारियों तक संघ की बात को लिखित रूप से भेजने के लिए दबाव बनाया गया जिस पर अधिशासी अभियंता ने अपनी सहमति जताई।
इसके साथ ही संघ ने आगामी मंगलवार तक मांग पूरी न होने पर बाजार के मुख्य मार्ग से झलूस प्रदर्शन कर एस डी एम कीर्तिनगर के माध्यम से सचिव लोनिवि,मुख्य अभियंता लोनिवि गढ़वाल,डी एम नई टिहरी,अधीक्षण अभियंता नई टिहरी को इस आशय का ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा कि संघ की मांग को ध्यान में रखते छोटी श्रेणी के ठेकेदारों के साथ न्याय करते हुए विभाग ने जो बड़ी निविदाएं आमंत्रित की है उनको छोटा किया जाय।
आज संपूर्ण ताला बंदी करने वालों में पुर्व प्रमुख जयपाल सिंह पंवार, बाल गोबिंद पोखरियाल, विपीन पंवार, भीम सिंह, कलम सिंह, विपिन कंडारी, शीशपाल चंद, मकान सिंह ,अमित गैरोला, अवतार सिंह सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…