प्रभागीय वन अधिकारी ने शिकायत के बाद काटे गये पेड़ का किया निरीक्षण।

मसूरी : मसूरी वन विभाग द्वारा जारी की गई अनुमति के बाद माल रोड के समीप तिलक रोड पर काटे गए वृक्ष को लेकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत मसूरी वन प्रभाग को की गई थी जिस पर प्रभागीय वन अधिकारी वैभव कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया।
तिलक रोड पर निर्माण के तहत एक बड़ा पेड़ वन विभाग की अनुमति से काटा गया जिसकी लोगों ने शिकायत की थी कि उस पेड़ से न ही कोई नुकसान था और न ही वह गिरने वाला था जिससे जानमाल की हानि होती। शिकायत के बाद उप वंन संरक्षक ने मौके पर जाकर काटे गये पेड़ का निरीक्षण किया व भवन स्वामी को निर्देशित किया कि उक्त स्थान पर चार वृक्ष लगाकर इसकी भरपाई की जाए। साथ ही उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी खतरनाक वृक्ष के कटान से पूर्व एसडीओ मसूरी द्वारा उसका स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा उसके बाद ही उसकी अनुमति प्रदान की जाएगी। ताकि किसी प्रकार का विवाद न हो। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभागीय वन अधिकारी अभिनव सिंह ने कहा कि खतरनाक वृक्ष की परिभाषा को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि एसडीओ द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के बाद ही वृक्ष के पातन की अनुमति दी जाएगी और किसी भी ऐसे वृक्ष के पातन की अनुमति नहीं दी जाएगी जिससे जान माल का खतरा न हो। एमडीडीए द्वारा मांगे गये अनापत्ति प्रमाण पत्रों में विलंब पर उन्होंने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्रों को लेकर नगर पालिका परिषद मसूरी वन विभाग और एमडीडीए द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा और यदि अनियमितता पाई जाती है तो उनकी अनापत्ति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई प्रमाण पत्रों के अभिलेख पूरे न होने पर एमडीडीए को लौटाये गये व अवगत कराया गया कि अभिलेखों को पूरा करें उसके बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किए जायेंगे।

इस मौके पर डिप्टी रेंजर जगजीवन लाल, व बीट अधिकारी दीवान सिंह नेगी मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

1 day ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

1 day ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

1 day ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

1 day ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago