|
हल्द्वानी : केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भटट ने कहा कि उपकारागार परिसर में बंदियों को हाईटेक एंबुलेंस उपलब्ध होने से बीमार बंदियों को जहां त्वरित सेवा मिलेगी वही विभाग के खर्चों में कमी आयेगी। उपकारागार में एंबुलेंस नही होने से निजी एंबुलेंस लेने से विभाग को अधिक धनराशि देनी पडती थी। उन्होने कहा कि इस अत्याधुनिक एंबुलैंस में पर्याप्त सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से अनुकूल है। उन्हांेंने कहा कि जेल सुधार गृह के रूप में कार्य रही है काफी लोग यहां से प्रेरणा लेकर अपना स्वरोजगार कर सादगी जीवन व्यतीत कर रहे है। इस अवसर पर महिला कैदियों द्वारा बनाये गये ऐपण, थैले तथा क्राफ्ट आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा जेल में महिलाओं को हस्तशिल्प व सिलाई में निपुण बनाया जा रहा है भविष्य में महिलायें अपना स्वरोजगार कर आर्थिकी को मजबूत कर सकती है।
मंत्री भटट ने गौलापार के नकैल गांव में 6 करोड 32 लाख की लागत से बनने वाले पुल के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात में सूखी नदी में पानी आने से यहां के लोगों का आवागमन प्रभावित हो जाता था। इस पुल के निर्माण से जहां लोगों का आवागमन सुगम होगा वही क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। इस अवसर पर नकैल गांव के ग्रामीणों व महिलाओं ने मंत्री भटट का आभार व्यक्त किया। मंत्री भटट ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार प्रदेश में चहुमुखी विकास कर रही है। आज भारत विश्वगुरू बन चुका है इसमें महत्वपूर्ण योगदान देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का है। इस अवसर पर मंत्री भटट ने नकैल गांव में लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं का समाधान किया। ग्रामीणों ने मंत्री भटट को अवगत कराया कि नकैल गांव में गैस वितरण हेतु गैस कम्पनियों के वाहन नही आते हैं जिस पर मंत्री भटट ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि रोस्टर बनाकर गैस के वाहन को भेजने के निर्देश दिये।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…