CM पुष्कर सिंह धामी ने किया अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखण्ड की वेबसाईट का विमोचन।

देहरादून : रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखण्ड की वेबसाईट का विमोचन किया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने सीएम धामी को बताया कि आम जन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीड़ित को तत्काल न्याय मिले इस उद्देश्य को लेकर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के लिये यह वेबसाईट जारी की गई है। अब प्रदेश के किसी भी हिस्से से अनुसूचित जाति का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को वेबसाईट पर दर्ज कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति व जनजाति के विकास हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

ईरान की मदद करने वाले देशों को ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने की ट्रंप की खुली चेतावनी

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…

9 hours ago