कैम्पटी फॉल नहाने गये पर्यटक की डूबने से मौत।

टिहरी : कैम्पटी फॉल घूमने व नहाने आये बुलंदशहर के सात दोस्तों में एक युवा पर्यटक की नहाते समय पानी में डूब जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व मृतक का शव कब्जे में ले लिया व उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।
थानाध्यक्ष कैम्पटी नवीन चंद जुराल ने बताया कि कैम्पटी फॉल का आनंद लेने सात युवा दोस्त पर्यटक कैम्पटी फॉल गये व अलग अलग तालाबों में नहाने लगे। इस बीच एक साथी गहरे पानी में चला गया व डूब गया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा व तालाब में डूबे पर्यटक को निकाला। जिसका नाम अरविंद उर्फ जुहूर 35 वर्ष पुत्र रेवती निवासी ग्राम हीरापुर थाना कोतवाली देहात जिला बुलंद शहर उत्तर प्रदेश है। बाकी छह साथी सुरक्षित हैं जिसमें नीरज कुमार पुत्र शीशपाल सिंह निवासी सुशीला विहार जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, कल्याण सिंह पुत्र स्वर्गीय तेजपाल सिंह निवासी ग्राम मरसाना सेफाली नगर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, अजय कुमार पुत्र रामचरण निवासी हीरापुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, महेश चंद पुत्र नन्हे सिंह निवासी ग्राम हीरापुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, जितेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय मनवीर सिंह निवासी ग्राम भूड़ जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, सोनू पुत्र भगवत सिंह निवासी गुरुस गंज जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश है। घटना की जानकारी स्थानीय व्यवसायियों ने दी जिस पर पुलिस व स्थानीय नागरिकों ने तालाब से मृतक का रेस्क्यू किया। मृतक के परिजनों से संपर्क कर उनको अवगत करा दिया गया है। मृत्यु की घटना की जांच व मृतक का पंचायतनामा भर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मसूरी भेजा गया है।

वहीं पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। मालूम हो कि पूर्व में भी कई लोगों की फॉल में डूबने से मौत हुई है। लेकिन प्रशासन ने कभी इस संबंध में गंभीरता से विचार नहीं किया न ही कोई उपाय किए कि जहां गहरा पानी है वहां पर्यटकों को जाने से रोका जाय या कोई ठोस व्यवस्था की जाय ताकि लोग डूबे नहीं।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago